मोतिहारी 03 सारण स्नातक निर्वाचन के 29 मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कल :डीएम अनुपम कुमार
![]() |
| पत्रकारों को संबोधित करते डीएम अनुपम कुमार |
मोतिहारी : 9 मार्च 17 को होने वाली सारण स्नातक निर्वाचन में मोतिहारी जिले के 27 मूल मतदान केन्द्रों एवं 2 सहायक मतदान केन्द्रों पर 14 हजार 996 निर्वाचक करेंगे मतदान , 8 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला ,सभी मतदान केन्द्रों पर लाईव वेब कास्टिंग की गई है वयवस्था , सभी मतदान केन्द्रो से 200 मीटर की दूरी पर लागू की गई है धारा 144 , मतदाताओ को मतदान केन्द्रों पर पहुँचाने वालो पर होगी कार्रवाई ,मतगणना होगी 15 मार्च 17 को
मोतिहारी 03 सारण स्नातक निर्वाचन के 29 मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक ,भयरहित स्वच्छ वातावरण में मतदान कराने हेतु सभी मतदान केन्द्रों पर माईक्रो आब्जर्बर ,लाईव वेब कास्टिंग की वयवस्था ,विडिओ ग्राफर ,स्टैटिक दंडाधिकारी की नियुक्ति ,जोनल दंडाधिकारी की नियुक्ति ,सुपर जोनल दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई है |उक्त बाते पूर्वी चंपारण ,मोतिहारी के जिलाधिकारी अनुपम कुमार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सरन स्नातक निर्वाचन 2017 की समीक्षा करते हुए पत्रकारो को बताया |
विदीत हो की मोतिहारी के 27 मूल मतदान केन्द्रों एवं 2 सहायक मतदान केन्द्रों पर पुरुष मतदाता 12 हजार 369 एवं महिला मतदाता 2 हजार 627 कुल 14 हजार 996 निर्वाचक परवेज आलम नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ,विरेन्द्र नारायण यादव जनतादल यूनाइटेड ,महाचंद्र प्रसाद सिंह हिंदुस्तान आवाम मोर्चा ,एवं स्वतंत्र प्रत्याशी अतुल कुमार तिवारी ,अनिल कुमार प्रसाद ,अभय कुमार ,अभिनव श्रीवास्तव एलिज रानू ,अविनाश कुमार पाण्डेय,क्जुमार संतोष ,जयप्रकाश सिंह ,ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी ,दिनेश कुमार सिंह ,म.हारुण ,लालू प्रसाद यादव , संतोष प्रसाद ,सत्येन्द्र प्रसाद सिंह ,साबीर अहमद ,सुधीर कुमार सिंह समेतं कूल 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे |जिलाधिकारी अनुपम कुमार ने बताया की पीठासीन पदाधिकारी के रूप में जिले के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को अपना प्रखंड /अंचल से हटाकर दुसरी जगह प्रत्रिनियुक्त किया गया है तथा सभी मतदान केन्द्रो पर माईक्रो आब्जर्बर की नियुक्ति की गई है |साथ ही निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार सभी मतदन केन्द्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है |सभी मतदान केन्द्रों पसर 2-2 विडिओ ग्रफेर की वयवस्था की गई है |जिले के वरीय अधिकारियो को स्टैटिक दंडाधिकारी के रूप में सभी मतदान केन्द्रों पर नियुक्त किया गया है |जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकरी को जोनल दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है जो अपने अनुमंडल क्षेत्र में कार्य करेंगे |जिले के 6 वरीय पदाधिकारियों को सुपर जोनल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है |अंत में उन्हों ने बताया की चुनाव समाप्ति के बाद सभी पीठासीन पदाधिकारी मतपेटी को निर्वाची पदाधिकारी सह आयुक्त सारण प्रमंडल छपरा के कार्यालय स्थित बज्र गृह में जमा करायेंगे जिसका मतगणना 15 मार्च 17 को होगा |उल्लेखनीय है की महिला मतदातो की संख्या पुरुष मतदाताओ की संख्या से काफी कम होना मतदाता सूची निर्माण करते समय महिलाओ को मतदाता बनाने में लापरवाही वर्तने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता | जिलाधिकारी ने मतदाताओ से अपील किया की मतदान करते समय अपने इंक वाली कलम का इस्तेमाल नही करे |मतदान केंदर पर उपलब्ध कलम का ही उपयोग करे | किसी भी ब्यक्ति द्वारा मतदाताओ को मतदान केंदर पर पहुंचाते पकडे जाने पर कठोर कार्रवाई कीया जाएगा |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.