Breaking News

मोतिहारी:अपनी मांगों को ले आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने जिले के सभी प्रखंडों में निकाला मशाल जुलूस

घोड़ासहन में मशाल जुलूस के साथ सेविका-सहायिकाएं
पूर्वी चंपारण :- घोड़ासहन: अपनी सात सूत्री मांगो के समर्थन में बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (एटक) के आह्वान  पर आज  मंगलवार को संघ के अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी एवं सचिव सुमिन्त्रा जयसवाल के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के सभी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने सड़क पर उतर शहर में मशाल जुलुश के साथ बाल विकास परियोजना कार्यालय पर पहुँच वहाँ धरना दिया एवं प्रदर्शन किया.सेविका एवं सहायिकाओं ने धरना तथा प्रदर्शन करते हुए नितीश सरकार बिरोध नारेबाजी की.नारेबाजी में मुख्यरूप से सेविकाओं ने 3 हजार में दम नही 18 हजार से कम नही,हम भारत की नारी है फूल नही चिंगारी है,नितीश कुमार खोलो कान नही तो होगा चक्का जाम इत्यादि नारे शामिल थे.इस दौरान सेविकाओ ने अपनी मांगो में मुख्य रूप से सरकारी कर्मचारी का दर्जा,सेविकाओ को 18 हजार तथा सहायिका का वेतन 10 हजार करने आदि सात माँग शामिल है.इस बार सभी सेविकाओं ने बैंक में आयी पोषाहार राशि नही निकाल कर सरकार के नीतियो के प्रति विरोध जताया है.सेविकाओं ने बताया कि जब तक सरकार के तरफ से मांग पूरा नही होे जाती तबतक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा.जबतक मांगे पूरी नही हो जाती तबतक सभी केंद्र अनिश्चित काल के लिए बन्द रहेंगे.मौके पर सचिव सुमित्रा जयसवाल,सेविका गीता देवी,रीता सिंह,संगीता कुमारी,लक्ष्मी देवी,बेबी जयसवाल,प्रियंका जयसवाल,सबिता देवी,अनीता कुमारी,रीमा कुमारी,सुमन कुमारी,मंजू वर्मा,मंजू देवी,कुमारी ममता,रामावली देवी,नीमा कुमारी,शोभा कुमारी सहित प्रखंड की सभी सेविका तथा सहायिका शामिल थी.          
फेनहारा में मशाल जुलूस के साथ सेविकाएं
फेनहारा : बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले मंगलवार को सेवीका, सहायिका ने जिलाध्यक्ष ममता कुमारी के अध्यक्षता मे बाल विकास परियोजना कार्यालय फेनहारा से प्रखंड कार्यालय तक मशाल जुलूस सरकार के विरुद्ध   निकाल कर आक्रोश जताया । जिलाध्यक्ष ममता कुमारी ने बताया की सरकार  हमे सरकारी कर्मी का दर्जा नही दिया जाता है तब तक हमारी अनिश्चित काल हड़ताल जारी रहेगा।इस मौके पर सुनीता देवी , मंजू देवी ,शीला देवी, कुमारी सीमा , मेहजबी , कंचन देवी , सीमा देवी, मनोरमा देवी , अनीता देवी , इन्द्र देवी , नूर जहा, अनवरी बेगम  सहित अन्य सभी सेवीका सहायिका मौजूद थी.                  
पकड़ी दयाल

आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने निकाला मशाल जुलूस , 16 सूत्री मांगों के समर्थन में रामजानकी मंदिर से नेहरू चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.