Breaking News

सुपौल: 300 बोतल नेपाली शराब के साथ 2 कारोबारी गिरफ्तार

राघोपुर थानांतर्गत सिमराही पंचायत के वार्ड नं 14 निवासी मो. कलाम के घर एक गुप्त सूचना के आधार पर राघोपुर थानाध्यक्ष चंद्रकान्त गौरी ने अपने सहयोगियों के साथ छापेमारी कर लगभग 300 बोतल नेपाली शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। शराब कारोबारी मो. कलाम एवं मो अब्बास को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। जिससे बाजार के शराब कारोबारियों एवं शराब पीने वालों के बीच हड़कंप एवं भय व्याप्त हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राघोपुर थानाध्यक्ष चंद्रकान्त गौरी ने एक गुप्त सुचना के आधार पर सिमराही पंचायत के वार्ड नं 14 निवासी मो कलाम के घर छापेमारी की, जहाँ से थानाध्यक्ष ने शराब कारोबारी मो कलाम एवं मो. अब्बास को लगभग 300 बोतल शराब एवं एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद मंगलवार को पत्रकारों को विस्तृत जानकारी वरीय पदाधिकारी द्वारा दी जायेगी। जहाँ पुलिस के इस कारनामे से बाजार में चारो तरफ हर्ष का माहौल है वहीं पुलिस भी अपनी इस बड़ी कामयाबी पर खुश दिखी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.