Breaking News

कोटवा :सेविकाओं ने मशाल जुलूस निकाला ,प्रखंड विकास पदाधिकारी का किया घेराव

मशाल जुलूस निकालती कोटवा की सेविका-सहायिका
छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह        
कोटवा : मंगलवार को अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका संघ ने मशाल जुलूस निकाला । मशाल जुलूस देवी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर दुर्गा चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय पर पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी का घेराव किया । मशाल जुलूस का नेतृत्व संघ के जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष प्रियंबदा कुवर ने किया । प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद सज्जाद ने सेविका-सहायिकाओ की बात को जिला कार्यालय तक पहुंचाने का आश्वासन दिया । मौके पर मुन्नी देवी , शशिबाला सिंह , यशोदा कुमारी , सुनीता कुमारी  , गीता देवी , ममता कुमारी , पूनम गिरी , अर्चना कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में सेविका-सहायिका मौजूद थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.