Breaking News

कस्तूरबा विधालयो व सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत सभी विधालयो के कार्यो की समीक्षा जिप अध्यक्ष द्वारा की गयी

बैठक में समीक्षा करती जिप अध्यक्ष प्रियंका जयसवाल
मोतिहारी : कस्तूरबा विधालयो के कार्यों एंव सर्व शिक्षा अभियान अन्तर्गत नव सृजित प्रा० विधालय / उत्क्रमित म० विधालय के यूनिट तथा असैनिक कार्यों की समीक्षा जिला परिषद कार्यालय कक्ष में  प्रियंका जायसवाल अध्यक्ष जिला परिषद द्वारा की गई।
जिसमें लम्बित कार्यों को पूर्ण करने तथा कस्तूरबा  में छात्राओं की घटती संख्या पर नाराज़गी जताते हुए सामूहिक मेहनत कर छात्राओं को कस्तूरबा से जोड़कर लक्ष्य प्राप्त करने , काफ़ी दूरी पर कार्यरत कनीय अभियंता / टी० एस० को
बैठक की तस्वीर
नज़दीकी प्रखंडो का प्रभार देने का सुझाव देते हुए श्री मति जायसवाल द्वारा अन्य बिन्दुओं पर विचारों का आदान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कमलेश्वर सिंह उपाध्यक्ष, किशोरी देवी अध्यक्ष शिक्षा समिति उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.