बिहार में पीएनबी की कैशवैन से 60 लाख लूटे, गार्ड व दो बैंक कर्मियों को मारी गोली
![]() |
| मृत गार्ड व एम्बुलेन्स की तस्वीर |
पटना : बाढ़ के बेलछी थानाक्षेत्र के बाघा टीला स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास से ही बैंक के कैश वैन से आज दिन-दहाड़े अपराधियों ने साठ लाख रूपये लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने गार्ड सहित दो बैंक कर्मियों को गोली मार दी और फरार हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक हथियार बंद अपराधियों ने बैंक के कैश वैन से रूपये लूटने की कोशिश की और इसका विरोध करने पर गेट पर तैनात गार्ड को गोली मार दी और कैश वैन से 60 लाख रुपये लूटकर भाग खड़े हुए। भागने के क्रम में उन्होंने दो बैंककर्मियों को भी गोली मार दी। गार्ड की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक बैंककर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई और एक बैंककर्मी घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए हैं, तहकीकात शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पटना - नालंदा के बॉर्डर पर है। सीमा पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.