चम्पारण के मुन्ना एक बार फिर नेपाल में युवाओं को करेंगे संबोधित
चंपारण के मुन्ना कुमार को एक बार फिर अंतराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को संबोधित करने का अवसर मिला है। अबकि बार मुन्ना कुमार को अंतराष्ट्रीय संस्था लायन्स क्लब के लियो डिस्ट्रिक्ट ,बिराटनगर ,नेपाल से “अंतराष्ट्रीय यूथ कैंप” में एक अंतराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में युवाओं को मोटिवेट करने के लिए आमंत्रण मिला है। मुन्ना कुमार को यह आमंत्रण लियो प्रेसिडेंट चाँद बाबू इराक़ी एवं सेक्रेटरी लियो विशाखा झा के तरफ से प्राप्त हो चुका है। इससे पहले मुन्ना कुमार कई अंतराष्ट्रीय युवा सम्मेलन को भारत के प्रतिनिधि के रूप में हजारों युवाओं को संबोधित कर चुके है। वर्तमान में मुन्ना कुमार मोतीहारी के विभिन्न संस्थाओं एवं सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 10 वीं के ग्रामीण छात्रों को परीक्षा से संबन्धित सावधानियों एवं परीक्षा के भय से मुक्ति के लिए दर्जनों मोटिवेशनल कार्यशाला लगाया।
नेपाल के बिराटनगर में आयोजित इस अंतराष्ट्रीय युवा कैंप में भारत से दो वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है। एक दूसरे वक्ता सिक्किम के युवा पत्रकार व समाजसेवी यंग तमांग है। इस युवा कैंप का आयोजन 8 मार्च से लेकर 10 मार्च तक किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.