मोतिहारी:महिला दिवस पर जिप अध्यक्ष ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन
![]() |
| अपने पति सह पूर्व विधायक पवन जयसवाल को गुलाल लगाती जिप अध्यक्ष प्रियंका जयसवाल |
मोतीहारी: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिप अध्यक्ष प्रियंका जयसवाल ने होली मिलन समारोह का आयोजन डाक बंगला स्तिथ आवस पर दिप प्रज्जलित कर किया। जिसमे सभी अथितिओ को साल देकर समानित किया गया। जिप अध्य्क्ष प्रियंका जयसवाल व उपाध्यक्ष कमलेस्वर सिंह ने सासंद रमा देवी को समानित किया। उसके बाद क्रमशः डीईओ वर्षा सहाय ने शिक्षिका सांति सिन्हा, विधयाक लालबाबू गुप्ता व प्रचार्य हरिनारायण ठाकुर ने साक्षरता कर्मी पूनम कुमारी तथा डीईओ ने वार्ड पार्षद नसीमा खातून को समानित किया। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष प्रियंका जयसवाल
ने महिला दिवस व होली की सुभकामना दी। साथ ही कहा कि महिला को अपनी भागदारी समझना चाहिये सरकार भी 50 प्रतिसत आरक्षण महिलाओं को दे रही है। जिस से किसी भी नौकरी ,चुनाव में वह आगे रहे। उसके बाद सांसद रमा देवी ने कहा कि महिला, सरकार द्वारा दिये जा रहे आरक्षण का लाभ उठाये। साथ ही कहा कि घर की शिक्षा दीक्षा- लालन पालन माँ ही करती है। उसके वाद सभी वक्ताओं ने बारी बारी से अपनी बातें महिला दिवस व होली मिलन समारोह पर कही। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम सुरु हुआ। मंच की अद्यक्षता पूर्व विधायक पवन जयसवाल कर रहे थे। जबकि संचालन डॉ अलोक कुमार। मौके पर जिप अध्यक्ष प्रियंका जयसवाल, उपाध्यक्ष कमलेस्वर सिंह, सांसद रमा देवी, पूर्व विधायक पवन जयसवल,विधयाक लालबाबू गुप्ता, वार्ड पार्षद नसीमा खातून, डीईओ, महिला प्रकोष्ट की अध्यक्ष ममता रानी वर्मा सहित सभी जिला परिषद सदयस व साक्षरता कर्मी शामिल थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.