समरेश कर्मकार हत्याकांड में कथित प्रेमिका कैंब्रिज स्कूल की शिक्षिका को जेल
Ravi Gupta
मोतिहारी। शिक्षक समरेश कर्मकार उर्फ रतन हत्याकांड में उसकी साथी शिक्षिका व कथित प्रेमिका इशरत जबीं को रविवार को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी बलुआटाल के कालू लॉज स्थित उसके आवास से की गयी। मृतक शिक्षक कर्मकार की बहन मिस्काॅट मुहल्ला वार्ड 7 निवासी ऋतु कुमार उर्फ डॉली की शिकायत पर टाउन थाना पुलिस ने इशरत की गिरफ्तारी की है।
बीते शुक्रवार की देर शाम शिक्षक समरेश की हत्या कर दी गयी थी। उसकी डेड बाॅडी को पुलिस ने शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे राजेन्द्र नगर भवन के पीछे एसबीआइ एडीबी ब्रांच के उत्तर बगीचे से बरामद किया था। उसकी हत्या चाकू से गोदकर कर दी गयी थी।
पुलिस ने काफी सूझबूझ का परिचय देते हुए बहुत जल्द ही इस हत्याकांड का उद्भेन कर िदया। मृतक के मोबाइल पर हत्या की शाम 7 बजे अंतिम बार ह्वाट्स एप मैसेज किया गया था। यह संदेश उसकी कथित प्रेमिका के वोडाफोन मोबाइल से किया गया था। वहीं मृतक के मोबाइल का आखरी टावर लोकेशन खुदा नगर बताया गया है। उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
पुलिस का कहना है कि इशरत जबीं व समरेश बंजरिया स्थित कैंब्रिज स्कूल में बतौर शिक्षक काम करते थें। समरेश व शिक्षिका का आपस में प्रेम संबंध था। दोनों शादी भी करना चाहते थें। लेकिन अलग-अलग धर्म व उम्र का ज्यादा फासला इस शादी में आड़े आ रहे थें। शिक्षिका ने साफ तौर पर बताया था कि व उससे शादी नहीं कर सकती क्योंकि उसके घरवाले इस शादी से इंकार कर रहे हैं। इधर समरेश उसके बिना नहीं रह सकता था। समरेश ने ही उसे मोइबाइल का बोडाफोन सिम उपलब्ध कराकर दिया था। पुलिस ने जब दोनों के सिमों की काॅल डिटेल निकावाया तो पता चला कि दोनों ने बीते 3 फरवरी से 3 मार्च यानी हत्या की तारीख तक 150 बार बातें की थीं। ज्यादातर कॉल शाम 7 बजे से हुई हैं।

Ishrat ke pita ka name kya hi???
जवाब देंहटाएं