कोटवा-आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया
![]() |
| धरना-प्रदर्शन करती सेविका-सहायिकाएं |
कोटवा :-केंद्र व राज्य सरकार के शोषण तथा अपने 12 सूत्री मांगों के समर्थन में कोटवा प्रखंड के सेविका एवं सहायिकाओं ने सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया । तालाबंदी से पहले सेविका-सहायिका संघ के जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष प्रियंबदा कुंवर के नेतृत्व में देवी मंदिर प्रांगण से जुलूस निकाला और सरकार विरोधी नारे लगाये । उसके बाद बाल विकास परियोजना कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया । प्रखंड अध्यक्ष प्रियंबदा कुंवर ने बताया की धरना प्रदर्शन 31 मार्च तक चलेगा । मौके पर प्रियंबदा कुंवर ,मुन्नी देवी, रीमा कुमारी , कंचन माला देवी , मंजू कुमारी , कुमारी निक्की , रंजू देवी सहित सैकड़ों की संख्या में सेविका-सहायिका मौजूद रही ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.