Breaking News

मनु महाराज ने बताया कैसे हुई बीएसएससी प्रश्न पत्र लीक, एक राजनेता के करीबी गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधियो के साथ एसपी मनु महाराज प्रेस कांफ्रेंस करते हुए
दिलीप कुमार गुप्ता
पटना : बिहार कर्मचारी चयन आयोग के इंटर-स्तरीय परीक्षाओं के प्रश्नपत्र और उत्तर लीक मामले में आज पटना एसएसपी सह एसआइटी प्रमुख मनु महाराज ने बताया कि पटना के राजीव नगर स्थित एवीएन स्कूल के परीक्षा केंद्र से दूसरे चरण का प्रश्नपत्र लीक हुआ था. उनके अनुसार उत्तर पहले से वायरल हुआ था. मनु महाराज के अनुसार इस स्कूल के केंद्राधीक्षक रामशुमेर सिंह ने प्रश्नपत्र को वाट्सएप के माध्यम से गिरफ्तार पवन कुमार को भेजा, जो कि वायरल हो गया.

एसआइटी की टीम ने आज रामशुमेर समेत स्कूल के संरक्षक रामाशीष सिंह, बेउर स्थित रैंडम कोचिंग क्लासेस के मालिक रामेश्वर कुमार, बिहटा स्थित वर्मा आइटीआइ कॉलेज के मालिक नितिन कुमार उर्फ सनोज, पटना जंक्शन के लोको पायलट आलोक रंजन और बीएसएससी की परीक्षा के अभ्यर्थी सह दलाल कौशल किशोर को गिरफ्तार कर लिया. पर्चा लीक मामले में गुरुवार को 6 लोगो को गिरफ्तार किया गया जिनमे एक आरजेडी अध्यछ लालू प्रसाद के सीबीआई के एक मामले में जमानतदार भी है.. उनके पास से कई मोबाइल मिले, जिसमें प्रश्नपत्रों के फोटो हैं. इसके अलावा परीक्षा से जुड़े अहम दस्तावेज, अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र आदि बरामद किए गए.

एसआइटी ने पवन कुमार, विपिन कुमार और नवनीत कुमार को बुधवार को 72 घंटों की रिमांड पर लिया गया था. जब एसआइटी ने पूछा कि वो जिन अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ देकर भेजने वाला था, उन्हें बिना प्रश्नपत्र देखे उत्तर कैसे बताता? तब उसने कहा कि एवीएन स्कूल का केंद्राधीक्षक रामशुमेर सिंह उसे वाट्सएप पर प्रश्नपत्र भेजने वाला था. तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.