मुजफ्फरपुर: दर्दनाक सड़क हदसा मे दो अलग अलग जगहों पे 11 की मौत…
![]() |
| दुर्घटनाग्रस्त बाइक और मृत बाइक सवार की तस्वीर |
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में सड़कों पर मौत तांडव कर रही है। आज सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की खबर है। पहली खबर मुजफ्फरपुर – मोतिहारी मुख्य मार्ग की है जहां एक अज्ञात वाहन बाइक सवार तीन लोगों को कुचलते हुए भाग गया। उन तीनों लोगों की मौत घटनास्थहल पर ही हो गई। दूसरी घटना झपहा में हुई जहां ट्रक और ऑटो की टक्कर में आठ लोगों के मौत हो गई। पहली घटना (एनएच 28) पर मीनापुर थाना क्षेत्र के पानापुर ओपी के पखनाहा गांव के निकट शुक्रवार की सुबह करीब 11.15 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर मोतीपुर से कांटी की तरफ आ रहे थे कि एक गाड़ी ने बाइक में धक्का मार दिया और तीनों युवक बड़े वाहन के नीचे आ गये। वाहन उन तीनों युवकों को कुचलते हुए भाग गया। तीनों युवक की तत्काकल मौत हो गई। मृत युवकों की पहचान कांटी नगर पंचायत वार्ड संख्या- 3 के स्टेशन टोला के मुन्ना राय, शिवनाथ राय व भरत राय के रूप में हुई है। बताया गया कि कांटी में तीनों सब्जी का व्यवसाय करते थे। आज सुबह मोतीपुर में सब्जी खरीदारी कर वापस लौट रहे थे, इसी दरम्यासन यह हादसा हुआ।इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और एनएच जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों व पुलिस के बीच नोकझोंक भी होने की सूचना है। वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पदाधिकारियों से वरीय अधिकारियों की घटनास्थल पर बुलाने की मांग की। बताया यह भी जा रहा है कि कांटी स्टेशन टोला निवासी मुन्ना राय की इसी साल 18 जनवरी को देवरिया में शादी हुई थी। जबकि शिवनाथ राय के पिता की पिछले सप्ताह निधन हो गया था। इस घटना से इनके परिवार के लोग काफी सदमे में हैं। दूसरी घटना अहियापुर थाना क्षेत्र भिखनपुर में दोपहर 1 बजे घटित हुई। बताया जा रहा कि मुजफ्फरपुर से मीनापुर के तुर्की जा रहे सवारी से भरे ऑटो में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। इस सीधी टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गये। इससे ऑटो में सवार चार लोगों की वहीं मौत हो गई। 4 की मौत एसकेएमसीएच में हो गई। इसमें ट्रक-ऑटो आमने-सामने भिड़ गये। साथ ही आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में एक महिला व एक बच्चा शामिल है। घटना के बारे में घटना के बाद एनएच 77 पर भारी तनाव है । शव नहीं उठाने देने को लेकर पुलिस को लाठी चलानी पड़ी। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.