Breaking News

SIT की अनुशंसा पर सरकार ने रदद् की बिहार एसएससी परीक्षा,BSSC सचिव परमेश्वर राम गिरफ्तार

SIT की अनुशंसा को सरकार ने माना, BSSC परीक्षा हुई रद्द,    BSSC सचिव गिरफ्तार
पटना : अभी-अभी राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। SIT की अनुशंसा को सरकार ने मान लिया है और BSSC की परीक्षा को रद्द कर दिया है। सरकार ने यह फैसला छात्रों के हित में लिया है।

बता दें कि बिहार कर्मचारी आयोग की ओर से बीते रविवार को परीक्षा ली गई थी। इसका पेपर लीक हो गया था। जब इसका मिलान भी किया गया तो पेपर लीक का मामला सही निकला था। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी की ओर परीक्षा को रद्द किये जाने की अनुशंसा सरकार से की गई थी।

SIT की टीम ने जहां इस मामले में महज 24 घंटे के अंदर पेपर लिक मामले के मास्टरमांइड अभिषेक को पटना से गिरफ्तार कर लिया था, वहीं उससे पूछताछ के बाद मंगलवार को BSSC सचिव परमेश्वर राम के घर पर छापेमारी की थी। वहां से टीम ने कई कागजात बरामद किए थे।

एसआईटी की ओर से पेपर लिक मामले में सचिव के भी शामिल होने का खुलासा किया गया है। वहीं इस मामले में एसआईटी ने सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि, पेपर लिक का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले की जांच का आदेश देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.