मोतिहारी:कुख्यात अपराधी टुन्ना सिंह संग्रामपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार
![]() |
| गिरफ्तार अपराधी के साथ प्रेस को संबोधित करते एसपी सुरेश चौधरी |
आखिरकार एसपी चौधरी के शिकंजे में आया गैंगस्टर टुन्ना
बाप ने जेल में तोड़ा दम तो बड़ा भाई काट रहा उम्रकैद की सजा, अब छोटा भी पहुंचा सलाखों के पीछे
मोतिहारी: पुलिस को लंबे अर्से बाद एक बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस ने जिले के संग्रामपुर थानाक्षेत्र से उत्तर बिहार के शातिर बदमाश टुन्ना सिंह को गिरफ्तार किया है हालांकि उसके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहे बताया गया है कि स्पेशल टीम में नगर कोतवाल अजय कुमार व संग्रामपुर थानाध्यक्ष चंदन के नेतृत्व में पुलिस बल ने इस शातिर को संग्रामपुर व भवानीपुर के बीच एक ठिकाने से शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। मोतिहारी से वैशाली तक इस शातिर ने अपना जाल बिछा रखा था हुलिया बदलकर पुलिस को चकमा देने में माहिर यह शातिर बड़े से बड़े आपराधिक वारदातों को बड़ी चालाकी से अंजाम दिया करता था टुन्ना एके-47 चलाने में भी उतना ही माहिर है हालांकि उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं होना भी बड़ी हैरत की बात लगती है पुलिस के लिए उसके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों की बरामदगी प्रतिष्ठा का सवाल भी है इसी सैंतालीस के बूते टुन्ना बड़ा गैंगस्टर बनकर न केवल दूसरे गिरोहों पर भारी पड़ने लगा था बल्कि पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती था पताही में 4, मोतिहारी शहर में 6, पकड़ीदयाल में 3, मधुबन, चकिया, ढाका, पचपकड़ी, चकिया व तुरकौलिया में एक-एक घटनाओं को अंजाम दिया है अभी तक 18 आपराधिक वारदातों को वह अंजाम दे चुका है पुलिस अन्य मामलों में भी उसकी संलिप्तता तलाशने के लिए कड़ी से कड़ी जोड़ रही है.
*अगस्त 2016 में नरसंहार का आरोपी है टुन्ना*
26 अगस्त 2016 को पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिरहा में राकेश सिंह व अन्य के साथ मिलकर टुन्ना ने एक साथ चार लोगों की नृशंस हत्या एके-47 चलाकर कर दी थी इसके बाद 18 जनवरी 2017 को पकड़ीदयाल बाजार के पकड़ीदयाल-शेखपुरवा रोड में जायसवाल ट्रेडिंग कंपनी पर एके-47 से तीन लोगों को भून डाला था सैंतालीस की गोलियों ने नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद मनोज कुमार सहित गल्ला व्यवसायी चुमन कुमार व एक मजदूर को छलनी कर दिया था जिनसे उनकी मौत हो गई थी जबकि इस वारदात में एक अन्य मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया था चकिया के शीतलपुर स्थित जदयू नेता पप्पू कुशवाहा के आवास पर धावा बोल उनके भतीजे आकाश कुमार की हत्या में भी शामिल होने का आरोप है इसके अतिरिक्त टुन्ना पर मंटू शर्मा हत्याकांड समेत कई आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहने का आरोप है इस केस में भी उससे पूछताछ कर असलियत का पता लगवाना पुलिस के लिए बड़ा मुद्दा है.
आपको बता दें कि टुन्ना सिंह मूलरूप से मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र के नन्हकार गांव का निवासी है उसके पिता बिंदा सिंह पूर्व में मोतिहारी के एक कालेज में कार्यरत थे एक आपराधिक मामले में जेल जाने के बाद जेल में ही मृत्यु हो गई थी टुन्ना सिंह का बड़ा भाई लक्ष्मी सिंह भी अपराध की दुनिया में मोतिहारी और आसपास के कुछे जिलों के लिए बड़ा नाम रहा है वह मोतिहारी सेंट्रल जेल में ही उम्रकैद की सजा काट रहा है 35 साल का यह गोरा चिकना छोरा बिल्कुल फिल्मी लगता है लेकिन इतना शातिर हो सकता है, शक्लो सूरत देखकर तो कोई भी चकरा जाएगा टुन्ना सिंह कारा में बंद अपराधी लक्ष्मी सिंह का छोटा भाई है टुन्ना अपराध के दुनिया में चम्पारण के टॉप टेन की संख्या में था.
मंटू शर्मा हत्याकांड को छोड़ किसी भी अन्य अपराध से मेरा कोई लेना देना नही- टुन्ना सिंह
मोतिहारी। शुक्रवार के रात मोतिहारी से गिरफ्तार टुन्ना सिंह ने पुलिस अधीक्षक के प्रेस कांफ्रेंस के बाद मीडिया से बात किया। मीडिया से बात करते हुए टुन्ना सिंह ने कहा की मेरा पेशा ठेकेदारी करना है मै करता हूँ। मान सम्मान एवं वर्चस्व की लड़ाई में मंटू शर्मा का हत्या हुआ। उसके बाद जिला में होने वाले किसी भी अपराध से मेरा कोई लेना देना नही है। आपको बता दें की नगर व संग्रामपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर टिकहां गांव से कई हत्याकांड में वांटेड टुन्ना सिंह उर्फ हरिनारायण सिंह को धर दबोचा। यह मोतिहारी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.