Breaking News

कटिहार:MLC अशोक अग्रवाल के पोते के अपहरण का प्रयास

बच्चे की फाइल फोटो
दिलीप कुमार गुप्ता
कटिहार. एमएलसी अशोक अग्रवाल के भतीजे संजय अग्रवाल के पुत्र अंकित अग्रवाल (10) का शुक्रवार को अपहरण का प्रयास करने की बात सामने आयी है. हालांकि अंकित सकुशल बरामद हो गया है.  लेकिन पूरी तरह से होश में नहीं रहने की वजह से पुलिस उससे पूछताछ  नहीं कर पा रही है. शहर के नया टोला निवासी संजय अग्रवाल का पुत्र अंकित अग्रवाल शुक्रवार को अपने घर से यह कह कर निकला था कि वह कॉपी खरीदने बाजार जा रहा है. बाजार आने के दौरान अज्ञात अपराधी उसका अपहरण कर अपने साथ शहर से बाहर ले जाना चाह रहे थे.

अपराधियों ने बच्चे को कुछ नशे वाला पदार्थ दे दिया था. वह शहर के ही न्यू कॉलोनी में भटक रहा था. इसी दौरान वहां के वार्ड पार्षद दीपक पासवान की नजर उस पर पड़ी. पूछने पर बताया कि उसे कुछ लोगों ने नशे वाली कुछ चीज सुंघा दिया और फिरौती के लिए अपहरण करने की बात कह रहे थे. इतना सुनते ही दीपक ने उसका नाम पता पूछा तो अंकित ने बताया कि वह एमएलसी अशोक अग्रवाल का पोता है. दीपक पासवान ने उसे तुरंत अपने साथ लेकर एमएलसी के घर पहुंचा दिया. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ एमएलसी के घर पर उमड़ पड़ी. काफी नशे में होने के कारण अंकित साफ-साफ कुछ बताने की स्थिति में नहीं था. आनन-फानन में नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू दल बल के साथ एमएलसी के घर पहुंच अंकित का बयान लेने का प्रयास किया. लेकिन बच्चे के होश में नहीं होने के कारण बयान नहीं ले सके.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.