Breaking News

पकड़ीदयाल में तीन व्यवसायियों से मांगी 30-30 लाख रंगदारी

पप्पू कुमार
रंगदारी नहीं देने पर पूर्व में हुए नरसंहार की तरह का हाल करने की धमकीमोबाइल पर कॉल कर 3: 40 में मांगी रंगदारीव्यवसायियों में भय, पुलिस को दी मामले की जानकारीपकड़ीदयाल में अपराधियों ने तीन व्यवसायियों से 30-30 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। रंगदारी मोबाइल फोन पर तीन जनवरी को 3:40 दिन में मांगी गयी। तीनों व्यवसायियों को दस-दस मिनट के अंतराल में फोन किया गया। दो गल्ला व्यवसायियों व एक कपड़ा व्यवसायी से रंगदारी मांगी गयी है। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को न्यू रणवीर सेना का अध्यक्ष बताया है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.