Breaking News

गया डीएम कुमार रवि ने चम्पारण के लाल को बोधगया में किया सम्मानित

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को स्मृति चिन्ह व् प्रसास्ति पत्र देते डीएम कुमार रवि।
Rahul kumar
बोधगयाः कला-संस्कृति के क्षेत्र में सीमाई घोड़ासहन व् बनकटवा की सोंधी मिट्टी की खुशबू का अहसास कराने में मशहूर युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र विश्व प्रसिद्ध बौद्ध महोत्सव में कामयाब रहें।
              इसके गवाह बनें वहां मौजूद हज़ारों विदेशी पर्यटक और सुबे के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित वरीय पदाधिकारी। मौके पर मधुरेंद्र को गया डीएम कुमार रवि ने पुरस्कृत करते हूए स्मृति चिन्ह व् प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक उमाशंकर प्रसाद मौजूद रहें। ये जानकारी देते हूए सैंड आर्टिस्ट ने बताया कि हाल ही में औरंगाबाद में  सम्पन्न हूए मुख्यमंत्री निश्चय यात्रा के दौरान बिहार सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम योजनाओं को रेत पर उकेरने के बाद गया डीएम के आमंत्रण पर वह महोत्सव में कला प्रदर्शन के लिए पहुंचा था। महोत्सव में उनके द्वारा कालचक्र मैदान में मुख्य पंडाल के सामने कलाकृति बनायीं थी. उन्होंने अपनी कलाकृति के जरिये ग्रीन एण्ड क्लीन बोधगया में पहुंचने वाले विश्व के सभी पर्यटकों के लिए शांति का सन्देश दिया. यह आकर्षण का केंद्र बना रही. गौरवतलब हो कि मधुरेन्द्र को पिछले तीन सालों से महोत्सव में रेत की कलाकृतियां बनाने के लिए बुलावा आते रहें हैं। बता दे कि सैंड आर्ट के क्षेत्र में मधुरेंद्र देश-प्रदेश के लगभग सैकड़ो वरीय अधिकारियों व् डीएम के हाथों सम्मानित हो चुके हैं। सीमा पार नेपाल के विश्व प्रसिद्ध गाढ़ी माई मेला हो या बंगला देश को छूटी किशनगंज का खगड़ा मेला सभी जगहों पर वह अपनी कलाकृति का देश के ही विदेशों से आएं दर्शकों को लोहा मनवा चूका हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.