Breaking News

सुगौली में हवा भरने की टंकी फटने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत

मृत बच्चे का शव
आकाश जयसवाल
मोतिहारी : जिले के सुगौली के बंगरा रेलवे गुमटी के समीप हवा टंकी फटने से एक बच्चे की मौत हो गयी है मृतक अरेराज के रढ़िया गांव के रायटोला निवासी हाशिम अंसारी का पुत्र मोहम्मद अजहर (12) बताया जाता है जो सुगौली थाना के बंगरा गांव में अपने बहन के यहां रहकर काम सीखता था. मिली जानकारी के अनुसार अपने बहनोई का खाना लेकर वो उसके दुकान पर पंहुचा इसी बीच हवा भरने के क्रम टंकी फट गयी और मौके पर उसकी मौत हो गयी स्थानीय थाना ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है सुगौली थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने के बाद उनके द्वारा आवेदन के आधार पर प्रथमिकी दर्ज की जायेगी.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.