Breaking News

समस्तीपुर में पत्रकार की सरेशाम गोली मारकर हत्या।

पत्रकार का शव
नीतीश के सुशाशन राज में एक और पत्रकार की हत्या सरकार दे इस्तीफा
आकाश जयसवाल।      
बिहार में सरकार अपनी भाषण पे भाषण दे रही है बेवजह के घोषनाये कर रही है और बिना काम की काम कर रही है लेकिन बढ़ रहे अपराध को रोकने में पूरी तरह बिफल होती नजर आ रही है 2017 का 2 दिन बिता ही नही की सरेयाम पत्रकार की हत्या कर दी गयी है जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखण्ड में कार्यरत दैनिक भास्कर के वरिष्ठ संवाददाता   ब्रज किशोर को अपराधियो ने सोमवार के शाम गोली मारकर हत्या कर दी है हलाकि यह घटना लगभग शाम छह बजे की बताई जा रही है सवाल यहां यह उठती है की घटना के समय पुलिस कहा थी जबकि शाम में हमेशा  पुलिस को गश्ती रोड पर करनी है उसके बाद सरेआम पत्रकार की गोलियों से छलि कर दी गई है हत्या के पीछे छुपी राज का खुलासा अब तक नही हो पाई है सूत्रो का कहना है की मृतक कोई सच घटना की खबर प्रकाशित किये थे जिससे तिलमिलाकर अपराधियो ने उनको सरेआम मौत की घाट उतार दिया है घटना काफी निंदनीय है लगातार पत्रकारों की हत्या हो रही है. लेकिन सरकार उनको सुरक्षा मुहौया नही करा पा रही है वही इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिहार के सदस्य विकास कुमार गुप्ता ने घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए कहा की अगर चाहे वो केंद्र सरकार हो या बिहार सरकार बढ़ते हुए अपराध पर रोक नही लगा पा रही है और गरीबो की आवाज उठाने वाले पत्रकार की सुरक्षा देने में सरकार अगर सक्षम नही है तो उससे इस्तीफा दे देनी चाहिए पत्रकार की हत्या की खबर मिलने पर पुरे देश के पत्रकारो के बीच आक्रोश व्याप्त हो गयी है हलाकि घटना के घण्टो बाद तक स्थानीय पुलिस किसी भी तरह की सुराग या जानकारी नही लगा पाई है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.