Breaking News

सीवान में बंधन बैंक के बैंककर्मी को गोली मार लूट लिए 1 लाख 25 हजार रूपये

घायल बैंक कर्मी से पूछ -ताछ करती पुलिस।*
दिलीप कुमार गुप्ता
सीवान: सीवान में अपराधियों ने ताबड़तोड़ एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने तीन वारदात को अंजाम दिया है। सरेआम अपराधियों ने एक बैंककर्मी को गोली मारकर लूट लिए।बैंककर्मी से अपराधियों ने एक लाख 25 हजार रुपए की लूट की है। इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना सिवान के बड़हरिया थाना के आलापुर गांव के समीप की है। जहां मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मी को गोली मार के रुपए छीन लिए और फरार हो गए, इस घटना  के बाद ग्रामीणों ने घायल युवक को सिवान के सदर अस्पताल लाया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.