Breaking News

इनरवा एसएसबी के जवानों ने बॉर्डर से 6.15 करोड़ की चरस जब्त की,तस्कर फरार

जब्त चरस के साथ एसएसबी के जवान
दिलीप कुमार गुप्ता                   
पश्चिम चंपारण : जिले में भारत-नेपाल बॉर्डर पर इनरवा एसएसबी के जवानों ने शुक्रवार की रात 6.15 करोड़ की चरस जब्त की। इस दौरान तस्कर चकमा देकर भाग निकला। एसएसबी की 44वीं बटालियन के सेनानायक राजेश टिक्कू ने बताया कि शुक्रवार की देर रात पिलर संख्या 419 के पास जवानों की टीम गश्त पर थी। इसी बीच नेपाल से संदिग्ध लोग भारत की ओर आते दिखे। गश्त लगा रहे जवानों ने जब संदिग्धों को ललकारा तो वे अपने सिर पर रखे बंडल को फेंक कर नेपाल की ओर भाग गए। जवानों ने बंडलों को खोला तो उसमें चरस के पैकेट मिले।सेनानायक ने बताया कि बंडलों में एक-एक किलो चरस के 41 पैकेट मिले।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.