Breaking News

समस्तीपुर में दिन-दहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या

वकील का शव                         
दिलीप कुमार गुप्ता
समस्तीपुर : तीन हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार को दोपहर बाद रेल थाने के समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेललाइन पर अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या कर दी। युवक की पहचान नहीं हो पायी है। अधिवक्ता की पहचान शहर के घोषलेन के विजय पोद्दार (40) के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को अधिवक्ता कोर्ट से नगर थाने के कालीमंदिर के बगल से रेल ओवरब्रिज के नीचे से रेललाइन पर कर घोष लेन स्थित अपने घर जा रहा थे तभी वहां पहले से मौजूद तीन युवक उन्हें रोक कर कुछ पूछने लगे। इनके बीच तू-तू-मैं-मैं होने लगी। तभी एक अपराधी ने विजय को सिर में गोली मार दी। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर रेल, मुफस्सिल व नगर थाने की पुलिस पहुंची। तब तक दर्जनों लोगों की भीड़ वहां जुट चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.