Breaking News

पटना में अपराधियों का तांडव लगातार जारी, लूटपाट कर गला रेत….

मौके पर जमा भीड़
दिलीप कुमार गुप्ता                      
बिक्रम थानाक्षेत्र के अराप बाजार में लूटपाट के बाद मोबाइल दुकानदार को अपराधियो ने गला रेत कर हत्या कर दी है. दुकानदार का शव मिलने के बाद आराप बजार में तनाव का माहौल कायम है. मृतक का नाम दीपक कुमार बताया जा रहा है. हालांकि घटना के बारे में यह नही पता चला है की अपराधी लूटपाट के मकसद से आए थे या हत्या के.

अपराधियों ने मृतक के दुकान से तीन लैपटॉप सहित कई मोबाइल लेकर भाग गए हैं. गह्तना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. अभी मृतक के शव को फॉरेंसिक जॉच के लिए अभी दुकान में ही रखा गया है, और दुकान को शील कर दिया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.