Breaking News

व्यवसायी से बाइक व नगदी की लूट

अजीत कुमार सिंह कोटवा
कोटवा - मोतिहारी बाइपास पथ में चिउटाहॉ गांव के पास मंगलवार की रात कोटवा के दवा व्यवसायी से अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर बाइक, नकदी, आभूषण आदि लूट लिया गया। इस दौरान दिलमन छपरा निवासी व्यवसायी प्रियदर्शी राजीव का पैर टूट गया जिनका इलाज मोतिहारी में चल रहा है। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मोतीहारी की तरफ फरार हो गए। घटना स्थल से पुलिस द्वारा एक लोडेड देशी कटा भी बरामद किया गया है। घटना कोटवा थाने के चिउटाहां गांव के समीप घटित हुई।
थानाध्यक्ष भवनाथ कुमार ने बताया कि घटना स्थल से एक पल्सर बाइक व लोडेड देशी कटा बरामद किया गया है। अपराधियों को पकड़ने के लिये छापेमारी की जा रही है।जल्द ही अपराधी सलाखों के अन्दर होंगें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.