Breaking News

ढाका में स्व.बृज बिहारी प्र.स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर विजयी क्रिकेट क्लब की हुई बैठक

दिलीप कुमार गुप्ता। 
ढाका : विजयी क्रिकेट क्लब ढाका की बैठक बुधवार को   ढाका स्टेडीयम मे क्लब के सचिव पप्पु चौधरी के नेतृत्व मे आयोजन किया गया। बैठक मे 10 जनवरी से 16 जनवरी तक स्व.ब्रजबिहारी प्रसाद के स्मृति मे आयोजित होने वाले  राज्य स्तरीय क्रिकेट टूनामेंट के सफलता के लिए विचार विमर्श किया गया । टूनामेंट की सफलता को लेकर एक कमिटी चयन किया गया ।जिसमे संरक्षक शिवहर सांसद  श्री रमा देवी, अध्यक्ष : मनोज कुमार रजक अनुमंडल पदाधिकारी  सिकरहना, उपाध्यक्ष: बमबम चौधरी पुलिस उपाधीक्षक सिकरहना , सचिव :विरेन्द्र कुमार भूमि सुधार उप समहत्तो सिकरहना  , विधि व्यवस्था प्रभारी :ढाका थानाध्यक्ष राकेश कुमार को बनाया गया ।
इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीम पटना,बेतिया ,बलिया ,दरभंगा ,जमशेदपुर,गोरखपुर, मोतिहारी ,नालंदा है । मौके पर इम्तेयाजुल हक, अब्दुल रहमान प्रदीप कुमार मुन्ना,टिपु सिंह , समिम खान, एजाज आलम, सुरेंद्र राय ,भोला खान सहित टूनामेंट के कई सदस्य उपस्थित थे  ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.