वैशाली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल के कमरे से शव बरामद
![]() |
| जाँच करती पुलिस |
- महुआ के एक होटल में पुलिस ने मारा छपा
- सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़
- किया तीन युवक तथा तीन युवतियों को गिरफ्तार
दिलीप कुमार गुप्ता। वैशाली : बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से सटे महुआ के एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. जानकारी के मुताबिक महुआ में स्थित विशाल होटल में महीनों से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था, लेकिन उसका खुलासा आज उस वक्त हुआ जब होटल में पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक का शव बरामद किया. होटल से पुलिस ने छह लोगों को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन युवती और तीन युवक शामिल हैं. होटल से मिले शव की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कटरा के रहने वाले सुनील कुमार के रूप में हुई है. महुआ के थानाध्यक्ष भगीरथ प्रसाद ने मीडिया को होटल से शव बरामद होने की बात कही. पुलिस का कहना है कि मृत युवक मंगलवार की देर शाम होटल में आकर ठहरा था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. फिलहाल होटल के कमरे को सील कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.