Breaking News

अतिक्रमण से मुक्त होगा पचपकड़ी बाज़ार

बाजार का निरीक्षण करते सीओ एवं थानाध्यक्ष
दिलीप कुमार गुप्ता                 
पचपकड़ी : वर्षो से अतिक्रमण के चुंगल में फसे ढाका प्रखंड का महत्वपूर्ण  पचपकड़ी बाजार से अब हटना तय माना जा रहा है। दो दिनों से प्रखंड प्रशासन द्वारा अतिक्रमण से जाम पड़े नालो की सफाई शुरू है तो आज बाजार के भीतर भी आंशिक सफाई कर अतिक्रमण हटाये गये है।व्यापक पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का काम 26 जनवरी के बाद शुरू किया जायेगा।उक्त जानकारी अंचल अधिकारी पंकज कुमार झा एवं पचपकड़ी ओपी अध्यक्ष सजाद गदी ने दी।उन्होंने बताया की अतिक्रमण के कारण बाजार का स्वरूप विकृत हो चूका है,तथा मुख्य मार्ग भी अतिक्रमण के चपेट मे है अंचल अधिकारी श्री झा ने बताया की छ: माह पूर्व से ही अतिक्रमण ख़ाली करने हेतु नोटिस दे दिए गए है फिर भी लोग खुद से अतिक्रमण नही हटा रहे है।ऐसे में प्रशासन अपनी करवाई करेगा।इधर ग्यात हुआ है कि नाला सफाई मशीन को वापस लौटना पड़ा है,अम्बेडकर चौक से लेकर चौर तक की नाला की सफाई नही हो सकी है। और जेसीबी को वापस जाना पड़ा है।ग्यात हो की गाँव भर की नालियां बाजार के मुख्य नाला में आकर मिलती है और अम्बेडकर चौक से चौर तक जाने वाला नाला ही मुख्य निकासी नाला है,उस नाले की उड़ाही के बगैर जल जमाव से बाजार तथा गाँव को निजात नही मिल सकता।मुख्य पथ पर भी दोनों तरफ नाले बने हुए है जो जाम हो चले है इस नाला का निर्माण स्टेट हाईवे के निर्माण के समय हुआ था ,इन नालो के जाम होने से अम्बेडकर चौक से श्याम सुंदर ठाकुर चौक होते हुए माई स्थान चोक तक सड़क पर जल जमाव बना रहता है।स्थानीय ग्रमीणों ने प्रशासन से मुख्य पथ के दोनों नालो और आंबेडकर चौक से मिडिल स्कूल होते हुए चौर  तक नालो की उड़ाही और सफाई अबिलम्ब कराने की मांग प्रखंड प्रशासन से की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.