 |
| उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते सांसद रमा देवी |
आकाश जयसवाल/दिलीप कुमार गुप्ता
ढाका : आज उच्च विद्यालय के स्टेडियम में विजयी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित स्व.ब्रज बिहारी प्रसाद क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में हवाईअड्डा क्रिकेट टीम मोतिहारी ने कुमार एलेवन पटना की टीम को 67 रन से हराकर विजयी कप पर कब्ज़ा कर लिया।विजेता टीम ने टॉस जीतकर कर पहले बलेबाजी करते हुए 168 रन का स्कोर बनाया वही इसके जवाब में पटना की टीम 101 रन पर ऑल आउट हो गयी।विजेता टीम के खिलाड़ी विजय उर्फ़ काजू को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच,मैन ऑफ द सिरीज तथा बेस्ट बॉलर का ख़िताब मिला वही पटना के मो.सैफ को पूरे टूर्नामेंट में सवार्धिक 115 रन बनाने के लिए बेस्ट बैट्समैन का ख़िताब तथा विजेता टीम के गौरव सुमन को बेस्ट विकेटकीपर का ख़िताब मिला।विजेता टीम को टूर्नामेंट के सरंक्षक सह शिवहर सांसद रमा देवी,एमएलसी बबलू गुप्ता,चिरैया विधायक लालबाबू गुप्ता तथा पूर्व विधायक पवन जयसवाल के द्वारा विजयी कप एवं इनामी राशि नगद 21 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया।मौके पर सिकरहना एसडीओ मनोज रजक,डीएसपी बमबम
 |
| विजेता टीम को ट्राफी देते सांसद रमा देवी,पवन जयसवाल |
चौधरी,डीएसएलआर विरेन्द्र कुमार,ढाका थानाध्यक्ष राकेश कुमार,जिला पार्षद आकाश गुप्ता,भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद ,सांसद प्रतिनिधि पप्पू चौधरी,मुखिया मनीष कुमार,मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार गुप्ता,पूर्व जिला पार्षद रामबाबू प्रसाद,दिलीप सराफ,अरुण कुमार पाण्डेय, इम्तेयाजुल हक,अब्दुल रहमान आदि उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.