Breaking News

पटना पतंग उत्सव पर मधुरेंद्र की कलाकृति बनी आकर्षण

कला कृति बनाते मधुरेंद्र
राहुल कुमार
पटना : पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित 14 जनवरी से शुरू हुए चार दिवसीय मकर संक्रांति के अवसर पर मशहूर गंगा तट पर बिखरी बालू को अपना कैनवास बनाकर सैंड आर्टिस्ट के रूप में रूप में प्रसिद्ध पूर्वी चंपारण के मधुरेंद्र कुमार ने शनिवार को पटना के गंगा दियरा में अपनी कलाकृति बनाई। मधुरेंद्र बिहार सरकार के शराब बंदी कार्यक्रम के तहत् 21 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला की कलाकृति बनाकर सूबे के लोगों को समर्पित की। बता दे की बीते दिनों में भी सोनपुर मेला व अंतराष्ट्रीय राजगीर महोत्सव में शराब बंदी और सात निश्चय पर आधारित कलाकृति को देख मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी मधुरेंद्र की कलाकृति को देख मुरीद हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.