Breaking News

मुजफ्फरपुर में छापेमारी करने गयी गोपालगंज की पुलिस टीम पर हमला,2 दारोगा सहित 3 गंभीर रूप से घायल

 2 थानेदारोें पर कातिलाना हमला, एक का बांह तो दूसरे के काटे कान
शराब कारोबारी के यहाँ गयी थी छापेमारी करने गयी थी टीम
घायल दारोगा
आकाश जयसवाल                    
मुजफ्फरपुर : बिहार में खाकी वर्दी अपराधियों के निशाने पर है मुजफ्फरपुर में दो थाना प्रभारियों पर कातिलाना हमले की खबर है प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोपालगंज के दो थाना प्रभारियों पर फरसे से हमला किया गया है हमलावरों ने कुचाई कोट थाना प्रभारी महेंद्र कुमार का बायां बाह काटने के साथ सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है वहीं मुहम्महदपुर के थाना प्रभारी मुन्ना कुमार यादव का कान काट दिया है इसके अलावा होमगार्ड के जवान कृष्णा यादव को भीड़ ने लाठी डंडे से इतना वार किया कि वो मरणासन्न हालात में पहुंच गये है. कुचाई कोट थाना प्रभारी महेंद्र कुमार को फरसे की चोट के कटे हाथ और दो टुकडों में बंटे सिर की वजह से बेहद गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है दोनों थाना प्रभारी कुख्यात अजय राय (शराब टैंकर मामले में अभियुक्त) के यहां छापेमारी करने उसके गांव पारू थाना इलाके के खेनपुर गांव पहुंचे थे तभी यह हमला किया गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.