ढाका में आयोजित स्व.ब्रज बिहारी प्रसाद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में बेतिया ने गोरखपुर को हराया।
![]() |
ढाका : विजयी क्रिकेट क्लब ढाका द्वारा आयोजित स्व0 ब्रज बिहारी प्र0 स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज उदघाटन भूमि सुधार उपसमाहर्ता सिकरहना श्री वीरेंद्र कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रामनाथ कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर अंचलाधिकारी पंकज कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार, एस आई रज़ा अहमद, मौजूद थे। उदघाटन मैच में बेतिया स्पोर्ट्स क्लब ने गोरखपुर को रोमांचक मुकाबले ने 1 विकेट से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच का पुरष्कार बेतिया टीम के अंशु कुमार को 64 रनों की बेहतरीन पारी के लिए दिया गया। टॉस जीत कर पहले खेलते हुए गोरखपुर ने 25 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 186 रन बनाए। जवाब में बेतिया ने 1 गेंद शेष रहते 9 विकेट खोकर 187 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.