Breaking News

पचपकड़ी: मानव श्रृंखला के सफलता को लेकर हुई बैठक,मानव श्रृंखला बना किया गया पूर्वाभ्यास

मानव श्रृंखला बनाते ग्रामीण
मानव श्रृंखला में हो सबकी भागीदारी
तैयारी 21 जनवरी को होनेवाले कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील
दिलीप कुमार गुप्ता

पचपकड़ी :आज दिनांक 11.01.2017.रोज बुधवार को पचपकड़ी बाज़ार के मुख्य सड़क पर मानव श्रृखला का पूर्व अभ्यास कराया गया जिसमें प्रखंड विकाश पदाधिकारी,अंचलाधिकारी ने लोगो को कहा कि नशा मुक्ति के लिए आयोजित इस मानव श्रृंखला को हर साल उत्सव की तरह मनाया जाए वही पचपकड़ी थाना प्रभारी सज्जाद गद्दी ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है जिसको दूर करने के लिए सरकार द्वारा जारी इस दूसरे चरण के अभियान को सफल बनाने के लिए सभी लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले उन्होंने ये भी कहा कि इस दिन बस, ट्रक समेत सभी बड़ी वाहनों का परिचालन बन्द रहेगा, जिसमे मुखिया मीना देवी,मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार, समिति सदस्यापति रामेश्वर प्रसाद, रोजगार सेवक,आँगनवाड़ी सेविका,तथा पचपकड़ी युथ क्लब के सभी सदस्य सहित आम जनता ने भी इस मानव श्रृंखला के पूर्व अभ्यास में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.