 |
| सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को समान्नित करते मुख्य अतिथि |
अविनाश जयसवाल
घोड़ासहन : मंगलवार को सुबह 8 बजे करसहिया पंचायत के कुशवंशीनगर गांव में कबीरपंथी संत विनोबा साहेब के दुसरे पुण्यतिथि व् उनकी प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर मूर्ति निर्माण करने वाले मशहूर युवा सैण्ड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को मुख्य अतिथि द्वारा फूल माला पहना कर अंगवस्त्र से समानित किया गया। वहीं फीता काट कर प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व युवा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम पुकार सिन्हा ने किया। बता दे कि मधुरेंद्र द्वारा बनाये गए मूर्ति को देख कर उपस्थित संत बिन्देश्वरी साहेब, शम्भू साहेब, रामाशीष साहेब व् सभी कबीरपंथी संतो ने प्रशंशा कर बधाई दिया। बधाई देने वालो में स्थानिय मुखिया श्रीभगवन साह, भूमिदाता जयराम प्रसाद, डॉ रामबहादुर प्रसाद, पारसनाथ राम, श्रीनरायन साह, दिनेश प्रसाद, सचिन कुमार सहित प्रबुद्ध नागरिकों का नाम शामिल हैं।
 |
| मधुरेंद्र द्वारा बनाई गई मूर्ति |
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.