Breaking News

नालंदा में ट्रक ने दारोगा व चौकीदार को रौंदा, मौत के बाद लोगों ने की तोड़फोड़

किसी मामले के अनुसंधान करने जा रहे थे तो हो गयी दुर्घटना                     
घटना स्थल पर एसपी समेत वरीय अधिकारी पहुंचे                    
दुर्घटनाग्रस्त बाइक एवं ट्रक की तस्वीर
रिपोर्टिंग:- दिलीप कुमार गुप्ता
नालंदा : जिले के बेना थाना के समीप एनएच-31 पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दारोगा और चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गयी। आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर ट्रक को छतिग्रस्त कर दिया।वहीं, घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। इस दौरान लोगों ने दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की। हादसे की सूचना मिलते ही नालंदा एसपी समेत कई वरीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं।  बताया जाता है की दारोगा रामजन्म सिंह और चौकीदार मुकेश पासवान दोनों बाइक पर सवार हो कर किसी मामले का अनुसंधान करने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक थाने की गेट से सड़क पर पहुंची, विपरीत दिशा से तेजरफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.