घर में घुसकर अपराधियों ने रेलवे कर्मचारी के सीने में मारी गोली, मौत
![]() |
| मृतक रेलवेकर्मी के शव के साथ परिजन |
बक्सर : अपराधियों के मनोबल तोड़ने की पुलिस की हर कोशिश नाकामयाब होती दिख रही है। ताजा मामला मुफ्फसिल थाना के तुरूपचकिया गांव की है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर रेलवे कर्मचारी को सीने में गोली मार दी। परिजन आनन फानन में सदर अस्पताल लेकर भागे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।मृतक मनबोधन सिंह दानापुर मुगलसराय रेलखंड के जमानिया रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के रूप में कार्यरत थे। बुधवार रात जब मनबोधन सिंह अपने बड़े बेटे के साथ सो रहे थे, तभी घर में बदमाश घुसे और उन्हें गोली मार दी। मृतक के बेटे ने बताया कि नींद खुली तो उसने पिता को खून में लथपथ तड़पते देखा। गोली उनके सीने में लगी थी, जिसके बाद उन्हें सभी अस्पताल लेकर भागे। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.