बिहार में पुन: स्थापित हो गया है जंगल राज : रमा देवी
![]() |
| प्रेस वार्ता करती सांसद रमा देवी |
बिहार में पहले जंगल राज की बात होती है। सूबे में आज पुन: जंगल राज स्थापित हो गया है। आज कोई सुरक्षित नहीं है। लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। पत्रकार, व्यवसायी, जनप्रतिनिधि की हत्याएं हो रही हैं। लेकिन बिहार सरकार व पुलिस प्रशासन इस पर रोकथाम लगाने में विफल रही है। उक्त बातें शिवहर सांसद रमा देवी ने गुरुवार शाम भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि हत्याकांड को लेकर वे काफी पीड़ा में हैं। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए होती है। क्षेत्र में दूसरी बार एके 47 चला। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही। उन्होंने कहा कि उन्होंने सीएम से मिलने का काफी प्रयास किया। लेकिन अफसोस की समय नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि अपराधियों को पोषक कौन है। सांसद ने मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख का मुआवजा, सरकारी नौकरी ,डीएसपी व थानेदार को मुअत्तल करने, 24 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं नगर विधायक प्रमोद कुमार ने शेखपुरवा के अंतिम प्वाइंट पर पुलिस पिकेट बनाने की मांग की। मधुबन विधायक राणा रंधीर ने तत्काल डीएसपी व थानाप्रभारी को हटाने की मांग की। मौके पर विधायक श्यामबाबू यादव ,विधायक लालबाबू प्रसाद, अखिलेश कुमार सिंह, डॉ.लालबाबू प्रसाद, मार्तण्ड नारायण सिंह आदि थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.