बेतिया में 10 हजार घुस लेते लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निगरानी बिभाग की टीम ने रंगे हाथों दबोचा।
![]() |
| निगरानी के हाथों गिरफ्तार एडीएम |
रवि गुप्ता।
बेतिया*~ पश्चिम चंपारण के एक अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निगरानी विभाग की टीम ने शनिवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। वे आज लोक शिकायत के एक मामले में आवेदक के पक्ष में फैसला सुनाने के लिए दस हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे। गिरफ्तारी के तुरंत बाद निगरानी वाले उन्हें लेकर पटना के लिए निकल गये। यह कार्रवाई इतनी आनन-फानन में हुई की किसी को कुछ जानने का मौका भी नहीं मिला। निगरानी के हत्थे चढ़े अपर समाहर्ता का नाम रंजीत प्रसाद सिंह बताया जाता है जो लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के प्रभार में भी थे। आवेदक के पक्ष में फैसला सुनाने के लिए अपर समाहर्ता ने पचास हजार रुपये की मांग की थी लेकिन यह सौदा दस हजार में तय हुआ था। पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया के अॉफिसर कालोनी स्थित आवास पर रिश्वत की रकम लेने के दौरान निगरानी टीम ने उन्हें पकड़ा। पश्चिम चंपारण जिले में यह पहला मौका है जब एडीएम स्तर के किसी पदाधिकारी को निगरानी टीम ने रिश्वत लेते दबोचा है। बीते दो साल में निगरानी की टीम ने जिले से कई सरकारी कर्मियों को घूस लेते दबोचा है। बावजूद इसके जिले में घूसखोरी पर लगाम नहीं लग सका है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.