जिले में शीघ्र ही निबंधित होगा ""प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन फ़ॉर टीचर्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर
![]() |
| बैठक करते स्कुल संचालक |
✍【रिपोर्टिंग:- दिलीप कुमार गुप्ता
कई विद्यालयों के निदेशकों से हुई बात-चीत व सहमति के आधार पर लिया गया फैसला_
मोतिहारी : ज्ञातव्य हो की जिले में प्राइवेट स्कुल एसोसिएशन जो अभी संचालित हो रहा है, कार्यकलाप संतुष्टि प्रद नही हैं। कुछ निजी स्वार्थपरक लोगो की वजह से ये भीतर से खोखलापन समेटे हुए है जो निजी विद्यालयों की एकता और अखंडता के लिए खतरनाक है।
जिले के वरीय पत्रकार एवं शिक्षाविद रविरंजन ठाकुर "प्रफुल्ल" के अनुसार हमें एक ऐसे संगठन की जरुरत है जो सच में धरातल पर काम करे, सिर्फ चंद स्वार्थपरक लोगों द्वारा अपना चेहरा चमकाना ही मकसद न हो। निर्माण के कुछ दिनों बाद संगठन अपने मूल उद्देश्य से भटक गया है, असंतुष्टों की बढ़ती संख्या की वजह से हमें एक ऐसा संगठन खड़ा करने की जरूरत है जो सार्वजानिक हितों का खयाल रखते हुए संगठन से जुड़ी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभा सके। श्री ठाकुर के अनुसार जल्द ही इसका प्रारूप तैयार कर सदस्यों को जोड़ने जुड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी और विद्यालयों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में सार्थक कदम उठाये जायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.