रक्सौल में 32 करोड़ के नए नोट और 6 किलो सोना जब्त, 2 गिरफ्तार।
आकाश जयसवाल।
मोतिहारी : आज आयकर विभाग ने बड़ी कारवाई को अंजाम दिया है सूत्रों के हवाले से मिली जानकरी के मुताबिक आयकर विभाग ने रक्सौल से 32 करोड़ के नए नोट और 6 किलो सोना के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि विभाग के द्वारा मामले की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को सूचना मिली थी नेपाल बॉर्डर पर नए नोटों का खेल काफी जोड़ो - शोरों से चल रहा है आयकर विभाग के द्वरा सूचना के आधार पर यह कारवाई की गई है. बिहार में नए नोट की यह सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है आयकर विभाग के द्वरा गुप्त जगह पर गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है बताते चलें कि नोट बंदी के बाद बिहार में आयकर विभाग की सबसे बड़ी कामयाबी है. विभाग के द्वारा जांच की जा रही है कि दो लोगों के पास 32 करोड़ के नए नोट कैसे पहुंचे उम्मीद जताया जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.