मोतिहारी : चीनी मिल के मजदूरों एवं किसानों के बकाया भुगतान में हो रही देरी को लेकर नवयुवक सेना ने किया प्रदर्शन।
आकाश जयसवाल।
आज चीनी मिल के मजदूरो और किसानो के बकाया भुगतान में हो रही देरी से बौखलाए नवयुवक सेना के नवजवानों ने मोतिहारी मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री
का पुतला दहन कर उनके खिलाफ नारेबाजी भी की।
लगभग सवा सौ करोड़ रूपये मजदूरो और किसानो का बकाया है। हाई कोर्ट ने आदेश भी दिया था कि वी के नोपानी के निजी सम्पति जो मोतिहारी जिले में है उसे बेच कर मजदूरो और किसानो के बकाया का भुगतान किया जाये।
जिसके लिए एक कमिटी बनी थी जिसके अध्यक्ष जिलाधिकारी महोदय थे।
लेकिन अब तक जिलाधिकारी महोदय जो मजदूरो और किसानो के तकलीफ और लाचारी से कोई इतेफाक नही रखना चाहते है पता नही इनकी क्या मज़बूरी है ।
मिल के मजदुर जिनकी हालात बद से बदत्तर हो गई है उसके तरफ न तो केंद्र सरकार न ही राज्य सरकार मतलब रखना चाहती है अब इस स्थिति में किसान और मजदुर क्या करे ।
मौके पर बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक अध्यक्ष अनिकेत पाण्डेय ने कहा कि अगर आगामी 31 दिसम्बर तक जिलाधिकारी महोदय ने इस मामले को आगे बढ़ाते हुए किसानो और मजदूरो के भुगतान नही कराटे है तो जिले किसानो और नवयुवक सेना के हजारो सदस्यों के द्वारो मोतिहारी शहर का चक्का जाम तथा सरकार की पोल खोल आंदोलन करेंगे।
प्रदर्शन में अभिषेक सिंह, चन्दन चौरसिया ,दीपक गिरी, चन्दन कुमार, टिंकू श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, विशाल प्रताप सिंह, मुकेश मिश्रा, शुभम राज गुप्ता, टुनटुन सिंह, अंकेश गुप्ता आदि शामिल थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.