Breaking News

नौतन : शराब कारोबारी को छोड़ने व निर्दोष को गिरफतार करने पर हंगामा

       

 दिलीप कुमार गुप्ता

​● शराब कारोबारी को छोड़ने व निर्दोष को गिरफ्तार करने पर हंगामा

● सतर हजार रिश्वत का आरोप लगा थाने मे किया तोड़फोड़ :-

● मुखिया के मोबाइल पर मांगी सतर हजार रिश्वत :-

● एस डी पी ओ के पहल पर थमा आक्रोश :-

नौतन प्रखंड सुदूर दियरावर्ती इलाके मे उत्तर प्रदेश से शराब का कारोबार करने वाले रामू साह को स्थानीय पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी के बाद साठ हजार रुपये रिश्वत लेने के बाद छोड़ने का मामला प्रकाश मे आया है । गन्ना मजदूर बालेश्वर मांझी को गलत तरीके से शराब मामले मे फंसाने के विरूद्ध मे विशवम्भरपुर के ग्रामीणो ने शुक्रवार को नौतन थाने का घेराव कर छोटा दरोगा महेंद्र प्रसाद के विरूद्ध नारेबाजी कर हंगामा और तोड़फोड़ किया ।

आक्रोशित ग्रामीणो ने रिश्वत लेनेवाले दरोगा को निलंबित करने तथा शराब कारोबारी रामू साह को गिरफ्तार करने की मांग पर डटे रहे । ग्रामीणो के आक्रोश को देखकर एस डी पी ओ श्री संजय झा थाना पहुंचे लोगो को शांत करा कर स्थिति को नियंत्रित किया । भगवानपुर पंचायत के मुखिया श्री कन्हैया यादव ने एस डी पी ओ श्री झा के समक्ष ब्यान दिया कि आरोपी को छोड़ने के लिए मोबाइल पर सतर हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई है । मुखिया ने यह भी बताया कि पुलिस ने शराब कारोबारी को छोड़कर मजदूर बालेश्वर मांझी को गलत बता कर गिरफ्तार किया है जबकि बालेश्वर मांझी गलत नही है । मुखिया कन्हैया यादव ने इस मामले की जांच करने की मांग की है । 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.