घोड़ासहन : गेट मैन को थप्पड़ मारना जनप्रतिनिधि के लिए महंगा पड़ा, मांगनी पड़ी माफ़ी
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
शुक्रवार की सुबह गेट मैन को थप्पड़ मारना एक स्थानीय जनप्रतिनिधि के लिए महंगा साबित हुआ। मामला सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घोड़ासहन आउटर सिग्नल के पश्चिम जगिरहा रेलवे गुमटी पर कार्यरतगेट मैन को गेट नहीं खोलने के कारण एक जनप्रतिनिधि द्वारा कई थप्पड़ जड़ दिया गया। जिसकी सुचना गेट मैन द्वारा फ़ोन पर वरीय पदाधिकारियों को दी गयी। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ और जीआरपी के जवान वरीय पदाधिकारी के आदेश पर घटना स्थल पर पहुंच मामले का गहन पूछताछ कर प्राथमिकी की करवाई के लिए तैयार हुआ। लेकिन स्थानीय लोगों एवं कुछ जनप्रतिनिधियों के दवाब पर गेट मैन और आरोपी जनप्रतिनिधि के बीच सुलह होने की चर्चा होती रही। बताया जा रहा है कि जनप्रतिनिधि बाइक से घोड़ासहन की ओर जा रहे थे। इसी बीच रेल गाड़ी का समय हो गया और गेट मैन द्वारा गेट बंद कर दिया गया। प्रतिनिधि द्वारा गेट मैन से फाटक खोलने को कहा गया। गेट मैन के फाटक नही खोलने पर जनप्रतिनिधि ने थप्पड़ से उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि मामला समस्तीपुर रेलमंडल तक गयी। लेकिन संवाद संकलन तक मामले को रफा दफा करने के लिए पंचायती होती रही। मामले के सम्बन्ध में जीआरपी थानाध्यक्ष रक्सौल पंकज कुमार दास ने प्रेस को बताया कि मामले में रेलवे के एक चिन्हित पदाधिकारी को जाँच के लिए भेजा गया है। लेकिन मुखिया ने गेट मैन से माफी मांग लिया है। फिर भी गेट मैन के द्वारा लिखित आवेदन दिया जाता है तो प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्यवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.