रामगढ़वा :अहिरौलिया की पूर्व समिति सदस्या के निधन पर शोक की लहर, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों ने दिया श्रद्धांजलि
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा। प्रखंड क्षेत्र के अहिरौलिया पंचायत की पूर्व समिति सदस्य व पूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष लालबाबू सिंह की पत्नी एवं भाजपा नेता संत सिंह की माँ सुनैना देवी की आकस्मिक निधन पर रामगढ़वा में शोक की लहर दौड़ उठी।
वही प्रखंड भाजपा महामंत्री अभय गुप्ता ने बताया कि संत सिंह की मां का निधन होने से अहिरौलियां पंचायत के साथ सुगौली विधानसभा के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी गहरी संवेदना व्यक्त किया हैं भगवान उनकी आत्मा की शांति दे।
इनके निधन पर सुगौली विधायक रामचन्द्र सहनी,पूर्व मंत्री विजय गुप्ता,आदर्श भारत चेतना संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा,राजद के पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश चौधरी, जदयू के सुगौली विधानसभा प्रभारी ई शशि भूषण सिंह,पूर्व प्रमुख रीता देवी,वर्तमान प्रमुख शिवकुमारी विधायक प्रतिनिधि अरविंद पांडेय,
प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार कुशवाहा, महांमत्री अभय कुमार गुप्ता, विजयेंद्र कुमार सिंह,विरेन्द्र प्रसाद, मुरलीमोनहर प्रसाद,मोनू सिंह, इत्यादि ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.