Breaking News

मोतिहारी सदर अस्पताल में मास्क की कमी, राजनेताओं ने भी हाथ खींचा


नरेन्द्र झा, मोतिहारी।

सदर अस्पताल सहित जिले के पीएसी में कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री की घोर कमी हो गई है। अपनी जान पर खेलकर कोरोना संक्रमितों के बीच काम कर रहे डॉक्टरों सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को बचाव के आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं है। यहां तक कि कोरोना के जांच कीट की भी कमी हो गई है। 


आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि मोतिहारी के सांसद, विधायक ने जो अस्पताल के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी के लिए राशि दी उसे भी वापस ले लिया गया है।अब भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बताते हैं कि ये राजनेता अब अपनी राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे।लंबी प्रक्रिया के कारण अब इस राशि के उपयोग होने में समय लगेगा और इधर तत्काल जरूरत है जिसे पूरा करने में सरकार विफल हो रही है। 

इधर शुभ संकेत यह है कि मोतिहारी में एक भी कोरोना के पोजिटिव केश नही मिला है। वैसे जानकारी के मुताबिक अब तक एक सौ से अधिक लोगों का सेंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। 

वैसे जिला कलेक्टर पूरी मुस्तैदी के साथ ऐहतियात कदम उठा रहे हैं और रात दिन लोगों से संवाद स्थापित कर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। कलेक्टर का इमानदार प्रयास कारगर साबित हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.