जनता कर्फ्यू के आलोक में रेल प्रशासन ने रद्द की आज की सभी गाड़ियां
चंपारण टुडे न्यूज़ डेस्क।
पूर्व मध्य रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 21 मार्च 2020 की मध्यरात्रि से चलने वाली सवारी गाड़ियों को 22 मार्च रात्रि 10:00 बजे तक पूर्णता रद्द कर दी है। वही मेल, एक्सप्रेस एवं इंटरसिटी गाड़ियों का परिचालन 22 मार्च 2020 को सुबह 4:00 बजे से रात्रि 10 बजे तक रद्द कर दिया गया है।
वही पहले से चल रही गाड़ियाँ यथावत रहेगी। रेल प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति में यह भी बताया कि समस्तीपुर एवं दरभंगा स्टेशन पर विशेष जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जहां लंबी दूरी या महाराष्ट्र की ओर से सफर करने वाले लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग किया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग में यदि कोई को रोना के मरीज पाए जाते हैं तो उसे राज्य सरकार या रेल प्रशासन द्वारा आइसोलेशन हेतु भेज दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.