Breaking News

जनता कर्फ्यू का असर घोड़ासहन हुआ विरान

चम्पारण टुडे न्यूज़ डेस्क।

कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार की ओर से जारी एडवायजरी का असर अब पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में भी दिख रहा है। 

लोगों ने अपनी अनावश्यक यात्राओं को रोक दिया है. साथ ही भीड़-भाड़ वाले जगहों से भी लोग खुद को दूर रखने लगे हैं।

जिसका असर घोड़ासहन में रोड, बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन पर देखने को मिल रहा है। हमेशा घोड़ासहन बाज़ार में लोगों की भीड़ हमेशा बनी रहती थी आज वही बाजार और बस स्टेशन सुनसान पड़ा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.