Breaking News

रामगढ़वा : रघुनाथपुर में हड़ताली शिक्षकों ने तिलकहनी दलित बस्ती में मास्क और साबुन का किया वितरण


शिक्षक सामाजिक सरोकार को भली भांति समझते हैं: नागेन्द्र पाण्डेय

एम० कुमार, रामगढ़वा।



शिक्षको ने अपनी मांगो के समर्थन में नियोजित शिक्षकों की जारी हड़ताल के 32 वे दिन शिक्षकों ने गुरुवार को रघुनाथपुर पंचायत के महा दलित बस्ती तिलकहनी में कोरोना वायरस से बचाव के लिए साबुन और मास्क का वितरण किया।साथ ही बचाव के तरीकों को भी बताया।

मौके पर शिक्षक संघ के जिला सचिव नागेंद्र पाण्डेय ने कहा कि अपनी मांगों के लिए भले ही शिक्षक हड़ताल पर हैं परंतु शिक्षक समाज हित के अपने दायित्वों को भली भांति समझते हैं।कोरोना विश्व ब्यापी आपदा है।इसका ख्याल रखते हुए सभी शिक्षक हड़ताल के साथ ही इस अभियान में भी लगे रहेंगें।धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक संतोष कुमार सिंह व मंच संचालन संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से की।

मौके पर हड़ताली शिक्षक प्रखंड अध्यक्ष मो० तुफैल,अंजनी सिंह,मुकेश कुमार, सकील अहमद,फणीन्द्र महतो,आशुतोष कुमार,संजय बिहारी,ओम प्रकाश सिंह, ताज अहमद, क्यूम अली, कामेश्वर कुमार, गुड्डू सिंह, ललन गुप्ता, धनंजय सिंह, मुख्तार अहमद, बीरेंद्र महतो, उमाकांत कुशवाहा, मीना कुमारी, राकेश ओझा,सिंधु कुमारी, अंजली कुमारी, निशा बाला,नीतू कुमारी, मीना कुमारी, रागिनी कुमारी, प्रतिमा कुमारी इत्यादि सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे l कल का कार्यक्रम सकरार संकुल में निर्धारित है l

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.