कोरोना वायरस के प्रति हड़ताली शिक्षकों के द्वारा झुग्गी- झोपड़ी के लोगो को किया गया जागरूक
हाथ धोने का तरीका बताया गया एवं साबुन का किया गया वितरण।
चंपारण टुडे न्यूज डेस्क।
बनकटवा प्रखंड के बिजबनी के विभिन्न वार्डों में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई बनकटवा के तत्वावधान में हड़ताली नियोजित शिक्षकों के द्वारा कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया ।
जिसमें सभी आम जनता को उनके घर-घर जाकर कोरोनो से बचने के लिए सुरक्षा के उपाय बताये गए । साथ ही हाथ धुलवाया गया एवं हाथ धुलाई के तरीकों को बताया गया । साथ ही साबुन का वितरण भी किया गया ।
इस अभियान में अशोक शर्मा, प्रभु प्रसाद, प्रदीप कुमार कुशवाहा, चेतन आनंद, सोनू श्रीवास्तव, विजय कुमार, अर्जुन कुमार, संजय कुमार, सुनील कुमार, राजनारायण कुमार, राधेश्याम कुमार, फैज़ुर्रहमान, कामिल हुसैन, एहसानुल हक़ , हीरालाल प्रसाद,आनंद कुमार , संदीप कुमार आदि दर्जनों शिक्षकों ने भाग लिया ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.