पताही में भी पाया गया एक संदिग्ध कोरोना के मरीज
संतोष राउत, पताही।
प्रखंड के नोनफरवा गांव के नूनीयाट टोला मे एक रिश्तेदार आया हुआ है। वह लगभग 5 रोज से यहां रह रहा है और उसको सर्दी खांसी व बुखार से तबीयत बहुत खराब है। सूत्रों के अनुसार वह मुंबई में रहता था।
जब उसका वहां तबीयत खराब हुआ तो वह अपने गांव पहुंचा, गांव वालें उसके स्थिती को देखकर उसे गांव में रखने से इनकार कर दिया। उसके बाद से वह नोनफरवा अपने उक्त रिश्तेदार के यहां रह रहा है। जानकारी के अनुसार उसकी तबीयत काफी खराब है।
जिसको लेकर गांव वालों में भय का माहौल व्याप्त है। वहीं रतनसायर के एक युवा जो सुरत में रहता था वह लगभग पांच रोज पहले गांव आया है। फिलहाल उसकी तबीयत बहुत खराब है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.