Breaking News

कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर चनपटिया के गीधा पंचायत में अहम बैठक हुई


श्रवण कुमार :

बेतिया : चनपटिया थाना के गीधा पंचायत के वर्तमान मुखिया के पुत्र और भविष्य के मुखिया प्रत्याशी रंजय कुमार के द्वारा सभी वार्ड सदस्यों के साथ एक बैठक की गयी । जिसमे पंचायत के सभी वार्ड सदस्य एक निश्चित दूरी बना कर उस मीटिंग में उपस्थित रहे । और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया ।

मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि पंचायत के सभी किराना दुकानों और नजदीक के लोहियरिया चौक के सब्जी बाजार पर एक-एक मीटर की दूरी पे गोला बनाया जाए , ताकि  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके । 

मीटिंग के तत्पश्चात उन्होंने स्वयं से गोला बनाने का कार्य भी किया ।  ताकि ग्राहकों और विक्रेता के बीच में दूरी बनी रहे , और लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहें। उन्होंने हरेक वार्ड सदस्यों से अपील की अपने-अपने वार्ड में कोरोना वायरस से संबंधित जागरूकता फ़ैलायें । तथा अपवाहों से बचने को कहा । साथ ही उन्होंने बताया कि अनावश्यक लोग बाहर ना निकले । और अपने घरों में रहे , और साबुन से अपने हाँथ धोते रहे । साथ ही लोगों को इस से बचाव और सामाजिक दूरी बरतने की बातें बताई गई ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.